रक्षाबंधन पर सजे भाईयों की कलाई पर प्रेम के धागे

बुधनी/शाहगंज। शुक्रवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षाबंधन का पर्व श्रद्धा, उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया. सुबह से ही घरों में उत्सवी माहौल रहा.

बहनों ने पूजा की थाली सजाकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की. वहीं भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए. रक्षाबंधन को लेकर नगर के बाजारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला. रंग-बिरंगी राखियों, मिठाइयों और उपहारों की दुकानों पर दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही.

शाहगंज में भी दिखा त्योहार का उत्साह

उधर,शाहगंज नगर में भाई बहन के पवित्र रिश्ते का त्यौहार रक्षाबंधन उत्साह एवं उमंग के माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. भाई बहन के इस पवित्र त्यौहार के मौके पर शुभ मुहूर्त में बहनों द्वारा अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी गई. सुबह से ही रक्षाबंधन पर्व को लेकर भाई बहनों में खासा उत्साह देखा गया शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधना प्रारंभ कर दिया. त्यौहार पर हर बहन अपने भाई के घर राखी बांधने पहुंची जो बहनें राखी बांधने नहीं आ पाई उनके भाई अपने अपने साधनों से अपनी बहन के घर राखी बंधवाने पहुंचे. रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में भारी भीड़ उमडऩा शुरू हो गई थी. बाजारों में रंग बिरंगी आकर्षक राखियो के स्टाल सजे हुए थे. उत्साहित बहनों ने अपने भाइयों के लिए राखी की दुकानों से जमकर खरीदारी की.

 

Next Post

कांग्रेसजनों ने वृद्धजनों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व

Sat Aug 29 , 2026
सीहोर। रक्षाबंधन पर्व पर वृद्धाश्रम में कांग्रेसजनों ने वृद्धजनों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. इस दौरान कांग्रेसजनों ने वृद्धजनों का सम्मान करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. उन्होंने वृद्धजनों को भरोसा दिलाया कि उनकी किसी भी समस्या के निराकरण के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे तथा जरूरत पडऩे पर […]

You May Like