एलआईजी लिंक रोड स्थित सिंगापुर बिजनेस पार्क में लगी आग

इंदौर। एलआईजी लिंक रोड पर स्थित सिंगापुर बिजनेस पार्क बिल्डिंग में अभी अभी अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। पुलिस ने एहतियातन बिल्डिंग को खाली कराया। शुरुआती जानकारी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल किसी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन संपत्ति को नुकसान की आशंका है।

Next Post

कैमोरी गांव में अवैध शराब बिक्री पर बवाल, ग्रामीणों ने किया चक्काजा

Thu Sep 11 , 2025
कटनी। थाना कुठला अंतर्गत कैमोरी गांव के चाकी-बिलहरी क्षेत्र में गुरुवार को अवैध शराब की पैकारी के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण सड़क पर उतर आए और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देखते ही देखते भीड़ ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, […]

You May Like