वृद्ध पर झपट्टा मारकर लूटा मोबाइल

जबलपुर। गोहलपुर में दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर वृद्ध का मोबाइल लूट लिया । पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सतीश कुमार तिवारी 69 वर्ष निवासी शक्ति गार्डन सरस्वती कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह लगभग 10-30 बजे अपनी गाड़ी एमपी 20 सीएच 5036 से एमयू पोलो कम्पनी से समदडिय़ा कॉम्प्लेक्स के पास पहॅुचा तभी अज्ञात 2 लडक़े पीछे से अपनी स्कूटर से आकर उसकी गाड़ी के आगे गाड़ी लगाकर उसके रूकने को बोले, वह रूका एवं अपना मोबाइल निकालकर बेटे वैभव को कॉल करने लगा तभी दोनों अज्ञात लडक़े उसका मोबाइल हाथ से झपट कर ले गये वह उनकी गाड़ी का नम्बर नहीं देख पाया

Next Post

प्रताडि़त कर पत्नी को पीटा, घर से निकाला

Sat Sep 12 , 2026
जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत आजादनगर में पति ने प्रताडि़त करते हुए पत्नी की पिटाई कर दी और घर से निकाल दिया। रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक नगमा बानो 39 वर्ष निवासी आजादनगर मोहरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके माता पिता का देहांत […]

You May Like

मनोरंजन