बंगलादेश से निर्यात की सुविधा पर फैसला संबंधों में समानता के सिद्धांत पर आधारित: भारत

नयी दिल्ली, 18 मई (वार्ता) भारत ने बंगलादेश के उत्पादों के निर्यात के लिए दी गई सुविधाओं को सीमित करने के फैसले को संबंधों में समानता और पारस्परिकता के सिद्धांत पर आधारित करार दिया है और उसे संकेत दिया है कि वह केवल अपने लाभ के लिए द्विपक्षीय व्यापार की शर्तों को नहीं चुन सकता है।

सूत्रों ने समान बाजार पहुंच के सिद्धांत का खुलासा करते हुए कहा कि बंगलादेश से भारत के पूर्वोत्तर में चुनिंदा निर्यात पर भारत द्वारा लगाए गए भूमि बंदरगाह प्रतिबंधों से संबंधों में समानता बहाल होने की उम्मीद है। जबकि भारत ने अब तक बिना किसी प्रतिबंध के बंगलादेश से सभी निर्यात की अनुमति दी थी। बंगलादेश द्वारा पूर्वोत्तर तक पारगमन और बाजार पहुंच को प्रतिबंधित कर दिया गया था। भारत द्वारा किया गया यह उपाय दोनों देशों के लिए समान बाजार पहुंच को पुनर्स्थापित करता है। बंगलादेश भारत के साथ जुड़ाव में समानता चाहता रहा है।

सूत्रों ने पारस्परिकता के सिद्धांत के बारे में कहा कि बंगलादेश के साथ संबंध पारस्परिक शर्तों पर होंगे। बंगलादेश से केवल दो बंदरगाहों (कोलकाता और न्हावा शेवा, मुंबई) तक सीमित आरएमजी आयात बांग्लादेश के लिए एक पारस्परिक उपाय है जो भारतीय धागों और चावल पर समान व्यापार प्रतिबंध लगाता है और साथ ही बंगलादेश को निर्यात किए जाने वाले सभी भारतीय सामानों पर चुनिंदा रूप से उन्नत निरीक्षण करता है।

सूत्रों के अनुसार बंगलादेश भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र को एक कैप्टिव मार्केट मान रहा है। बंगलादेश को यह महसूस करने की आवश्यकता है कि वह केवल अपने लाभ के लिए द्विपक्षीय व्यापार की शर्तों को नहीं चुन सकता है या यह नहीं मान सकता है कि पूर्वोत्तर अपने निर्यात के लिए एक कैप्टिव बाजार है, जबकि इसे बाजार तक पहुंच और पारगमन से वंचित कर सकता है।

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेखांकित किया है कि पूर्वोत्तर बिम्सटेक का अभिन्न अंग है। संसाधनों से समृद्ध पूर्वोत्तर में अब उपलब्ध समान बाजार स्थान से आत्मनिर्भर भारत योजनाओं और नीतियों के तहत इस क्षेत्र में विनिर्माण और उद्यमिता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Next Post

ड्राईवर की मौत पर बिफरे परिजनों ने अस्पताल तिराहा पर शव रखकर किया चक्काजाम

Sun May 18 , 2025
सीधी। बस कंडक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में आज मौत होने पर आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल तिराहा में शव को रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया। आक्रोशित परिजन बस मालिक के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध करने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस अधिकारियों की समझाइस के बाद करीब एक घंटे में चक्काजाम समाप्त […]

You May Like