पानी से भरे गढड़े में गिरने से युवक की मौत

छिंदवाड़ा। उमरेड थाना क्षेत्र के झांकी दाना गांव में पानी से भरे गढडे में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक को बेहोशी की हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झांकी दाना निवासी कैलाश धुर्वे (36) पिता दिनेश धुर्वे मंगलवार सुबह शौच के लिए जंगल की ओर गया था। बताया जा रहा है कि वह लकवा से पीडि़त था। इसी दौरान वह पानी से भरे एक गड्ढे में गिर गया। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के सदस्य उसकी तलाश में निकले। खोजबीन के दौरान कैलाश पानी से भरे गड्ढे में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिजन तत्काल उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। हालांकि उसकी हालत गंभीर होने के कारण उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर उमरेड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Next Post

एक्सप्रेस-वे पर पलटा टैंकर,डीजल लूटने की मची होड़ 

Wed Jul 29 , 2026
रतलाम। जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर बुधवार दोपहर एक अजीब नजारा देखने को मिला। बायो डीजल से भरा टैंकर पलटते ही सडक़ पर डीजल की धारा बह निकली। हादसे के कुछ ही मिनटों में आसपास के गांवों के लोग कैन, बाल्टी, कुप्पी और अन्य बर्तन लेकर […]

You May Like