जिला जेल सीधी में निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

सीधी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयाग लाल दिनकर ने 09 सितम्बर 2025 को जिला जेल सीधी का निरीक्षण किया। इस दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुकेश कुमार शिवहरे एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी मनीष कौशिक भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान जेल की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक सुधार हेतु जेल प्रशासन को दिशा-निर्देश दिए गए। इसके उपरांत विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बंदियों को नि:शुल्क विधिक सहायता, पुनर्वास योजनाओं, अपील एवं पेरोल के अधिकारों सहित विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। न्यायाधीश दिनकर ने बंदियों से अधिवक्ता सुविधा, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सकीय सेवाओं एवं अन्य समस्याओं के संबंध में चर्चा की।

सचिव मुकेश शिवहरे ने बंदियों को विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी और समस्याएं सुनीं, वहीं जिला विधिक सहायता अधिकारी मनीष कौशिक ने प्रत्येक बंदी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनके मामलों की स्थिति समझाई। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि प्राधिकरण सदैव बंदियों के अधिकारों की रक्षा और उनके पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है।

शिविर में उप जेल अधीक्षक कृष्ण कुमार तिवारी सहित पूरा जेल स्टाफ भी उपस्थित रहा।

Next Post

जो व्यक्ति सरकार के खिलाफ बोलता है उसे झूठे केस में फंसा दिया जाता है- मुकेश नायक 

Tue Sep 9 , 2025
दमोह.मप्र के पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख मुकेश नायक ने दमोह में अपने निज निवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंगलवार को ईसाई मिशनरी व गंगा जमुना संस्थान के पक्ष में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. इस अवसर पर प्रदीप खटीक, रजनी ठाकुर, संजय चौरसिया […]

You May Like