सिंगरौली ।:अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बैढ़न पुलिस ने ग्राम हिर्रवाह में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर कुल 144.72 लीटर अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब जप्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 57 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों सहित एक विधि विरुद्ध बालक के कब्जे से शराब बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक षियाज केएम के निर्देश पर थाना प्रभारी बैढ़न निरीक्षक अभिमन्यु द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गत दिवस अभियान के दौरान अमन शाह उम्र 19 वर्ष के कब्जे से 55.55 लीटर, कुबेर साहू उम्र 55 वर्ष से 7.92 लीटर, राजकुमार शाह उम्र 32 वर्ष से 21.6 लीटर तथा एक विधि विरुद्ध बालक से 59.650 लीटर अवैध शराब जप्त की गई। सभी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत चार प्रकरण दर्ज किए गए हैं। उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक रूपा अग्निहोत्री, आरडी बंसल सहित कोतवाली एवं पुलिस लाइन के जवानों की सराहनीय भूमिका रही।
