
दमोह।संभागायुक्त डॉ वीरेंद्र सिंह रावत ने संभागायुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को पीपीओ वितरित करते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों का पुष्प माला से सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाए दी। इस दौरान कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, वनमण्डलाधिकारी ईश्वर जरांडे, सहायक कलेक्टर ऋषिकेश ठाकरे, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा सेवानिवृत अधिकारी-कर्मचारियों के समय पर पीपीओ जारी हो जाए, जिसके परिपालन में जिले में पेंशन अधिकारी ने अच्छा कार्य किया है और आज सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को पीपीओ का वितरण किया जा रहा हैं।
