विद्यार्थियों काे उनकी पसंद के हिसाब से दी जाएगी स्कूटी : यादव

भोपाल, 07 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी देने की प्रक्रिया से जुड़ी कुछ अफवाहों के बीच मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को उनकी पसंद के हिसाब से स्कूटी दी जाएगी।

डॉ यादव ने बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को राज्य सरकार की तरफ से दी जाने वाली स्कूटी उनकी पसंद के अनुसार, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल दी जाएगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्यार्थी राज्य सरकार की ओर से दी गई इस सौगात का पूरा लाभ उठाएंगे और पढ़ाई की ओर अपना ध्यान देंगे।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा इस प्रक्रिया में निविदा से जुड़ा भ्रम फैलाया जा रहा था, जो पूर्णतः गलत है। राज्य सरकार लैपटॉप के पात्र विद्यार्थियों को भी शीघ्र ही लैपटॉप देगी।

Next Post

धारा 52 से पहले कुलगुरू का इस्तीफा हुआ तो रेक्टर की लगेगी

Fri Feb 7 , 2025
ग्वालियर चंबल डायरी हरीश दुबे जीवाजी यूनिवर्सिटी में अनिश्चितता की स्थिति बरकरार है। कुलगुरु भोपाल जाकर मेल मुलाकात कर आए हैं। हालांकि वहां से लौटने के बाद भी वे पद पर बने हुए हैं, हालांकि उनका ज्यादा दिन तक कुर्सी पर रहना मुश्किल है। एक ओर यूनिवर्सिटी के गलियारों में […]

You May Like