ट्रम्प ने ईरान के ऊर्जा संयंत्र पर हमले को 10 दिनों के लिए किया स्थगित

वाशिंगटन, 27 मार्च (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि ईरानी सरकार के अनुरोध पर उन्होंने ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की प्रक्रिया को 10 दिनों के लिए रोक दिया है। श्री ट्रम्प ने कहा कि वे इस प्रक्रिया को छह अप्रैल को पूर्वी समयानुसार रात आठ बजे तक के लिए स्थगित कर रहे हैं।

श्री ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, “ईरानी सरकार के अनुरोध पर, मैं ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की अवधि को 10 दिनों के लिए सोमवार, छह अप्रैल को रात आठ बजे (पूर्वी समय) तक रोक रहा हूं।”

उन्होंने दोहराया कि बातचीत जारी है और फर्जी मीडिया और अन्य लोगों द्वारा इसके विपरीत दिए गए गलत बयानों के बावजूद, यह बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है। हालांकि ईरान लगातार इस बात से इनकार करता रहा है कि अमेरिका के साथ कोई बातचीत चल रही है।

 

 

Next Post

ईद के बाद शूरा खान ने दिखाई बेटी की क्यूट झलक, पायल पहने अरबाज की नन्ही लाडली ने जीता दिल

Fri Mar 27 , 2026
अरबाज खान की पत्नी शूरा खान ने ईद के बाद बेटी सिपारा की क्यूट झलक शेयर की है। पायल पहने नन्ही बच्ची का ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान की पत्नी शूरा खान ने हाल ही में अपनी बेटी सिपारा की एक बेहद […]

You May Like