भोपाल में शिक्षक अभ्यर्थियों का 10वें दिन भी प्रदर्शन, नियुक्ति पत्र और दो महीने के वेतन की मांग

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शिक्षक भर्ती वर्ग-2 और वर्ग-3 के मेरिट होल्डर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन लगातार जारी है। बोर्ड ऑफिस चौराहे पर आंदोलन के दसवें दिन भी अभ्यर्थी तेज धूप में बैठकर नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थी ‘एक कचौरी, दो समोसा, शिक्षा मंत्री तुम्हारा क्या भरोसा’ जैसे तुकबंदी वाले नारों के जरिए सरकार और शिक्षा मंत्री के प्रति नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
अभ्यर्थियों का कहना है कि नियुक्ति को लेकर शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री की ओर से आश्वासन दिए जा चुके हैं। उन्हें दो से तीन बार मुलाकात के लिए भी बुलाया गया, लेकिन अब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिले हैं। प्रदर्शनकारियों का सवाल है कि जब नियुक्ति के लिए प्रावधान मौजूद हैं और प्रदेश में शिक्षा विभाग के हजारों पद खाली हैं, तो उन्हें नियुक्ति क्यों नहीं दी जा रही है?
अभ्यर्थियों ने दावा किया कि प्रदेश में 70 से 80 हजार पद खाली हैं, जबकि करीब 850 मेरिट होल्डर अभ्यर्थियों की नियुक्ति लंबित है। उनका कहना है कि नियुक्ति में देरी के कारण उन्हें दो महीने का वेतन भी नहीं मिला है। अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र जारी करने के साथ बकाया वेतन के भुगतान की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Next Post

भीम आर्मी युवा क्रांति संगठन की अध्यक्ष राधा सैनी थाने पर कर रहीं भूख हड़ताल

Wed Oct 14 , 2026
ग्वालियर: भीम आर्मी युवा क्रांति संगठन की अध्यक्ष राधा सैनी अपनी मांगों को लेकर आज ग्वालियर में पुलिस थाने पर भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं। उनकी मांगें कानून व्यवस्था को लेकर है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

Play sound