ऑस्कर विजेता फ़िल्म नो अदर लैंड से जुड़े कार्यकर्ता हथलिन की हत्या

दुबई, 30 जुलाई (वार्ता) ऑस्कर पुरस्कार विजेता वृतचित्र फिल्म ”नो अदर लैंड” से जुड़े प्रख्यात कार्यकर्ता और फिलीस्तीनी नागरिक ओदेह हथलिन की सोमवार को वेस्ट बैंक में इज़रायल प्रवासियों के हमले में मौत हो गयी।

स्थानीय पत्रकारों और अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार ओदेह हथलिन गाजा पर बनी वृतचित्र फिल्म ”नो अदर लैंड” फ़िल्म के सलाहकार थे। इस फिल्म में वेस्ट बैंक के मासफ़र यट्टा समुदाय पर इज़रायली प्रवासियों और सैन्य हमलों को दिखाया गया है। फिल्म की शूटिंग उसी समुदाय के उम्म अल-ख़ैर गाँव में हुई।
हथलिन के वकील ने संवाददाताओं को बताया कि इजरायली प्रवासी यिनोन लेवी को घटनास्थल पर ही गिरफ़्तार कर लिया गया।

इज़रायली पुलिस ने लेवी का नाम लिए बिना एक बयान में कहा कि एक इज़रायली नागरिक को ”लापरवाहीपूर्ण आचरण के संदेह में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था , जिसमें बंदूक का अवैध इस्तेमाल हुआ और परिणामस्वरूप मौत हुयी ।”
फिल्म के सह निर्देशक एवं पत्रकार युवाल अब्राहम ने हथालिन पर गोलीबारी की खबर सबसे पहले दी। अब्राहम द्वारा एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में लेवी को फ़िलिस्तीनी ग्रामीणों से भिड़ते हुए कई बार बंदूक चलाते हुए दिखाया गया है। फुटेज से यह स्पष्ट नहीं था कि लेवी किस पर गोली चला रहा था।
फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बाद में कहा कि हथलिन की मौत चोटों के कारण हुई है।

Next Post

घर के बंटवारे पर कलह: भाभी से मारपीट, देवर और भतीजे पर FIR

Wed Jul 30 , 2025
सागर: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में घरेलू संपत्ति विवाद को लेकर भाभी के साथ मारपीट और गाली-गलौज किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अनिता यादव […]

You May Like