सीहोर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में माय भारत एवं खेल विभाग द्वारा महिलाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से चर्च ग्राउंड पर अस्मिता लीग का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर विभिन्न आयु वर्ग की बालिकाओं एवं महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेशनल हॉकी खिलाड़ी अरुणा पारे ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस प्रदान करते हैं, बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं. भारतीय खेल प्राधिकरण के कोच सौरभ यादव और एनआईएस कोच मीना परमार ने भी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया.
दौड़ प्रतियोगिता में अंडर 13 वर्ग 100 मीटर दौड़ में नैंसी दांगी प्रथम, काजल मेवाड़ा द्वितीय व आरुषि लोधी तृतीय स्थान पर रहीं. इसी प्रकार 13-18 आयु वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम नंदिनी वर्मा, द्वितीय सलोनी मेवाड़ा और तृतीय स्थान पर नैंसी दांगी रहीं. 200 मीटर दौड़ में प्रथम नंदिनी वर्मा, द्वितीय सलोनी मेवाड़ा और तृतीय दीपिका नागर रहीं. 400 मीटर दौड़ में प्रथम ऋषिका यादव, द्वितीय नंदिनी वर्मा और तृतीय हिमांशी रहीं. 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रथम नंदिनी वर्मा, द्वितीय सलोनी मेवाड़ा और तृतीय दीपिका नागर रहीं. 200 मीटर की दौड़ में प्रथम दीपिका कुशवाहा, द्वितीय गिरिजा मौर्य और तृतीय कविता रहीं. 400 मीटर की दौड़ में प्रथम कविता ओझा, द्वितीय लक्ष्मी वर्मा और तृतीय तबस्सुम रहीं.
