22 नवंबर से गोमुख घाट, ओंकारेश्वर से होगा दिव्य हनुमंत भक्ति यात्रा का भव्य शुभारंभ

ओंकारेश्वर, 205 फीट ऊंची विश्व की सबसे विशाल पंचमुखी हनुमान प्रतिमा निर्माण के संकल्प की सिद्धि के लिए विष्णुधाम मंदिर ट्रस्ट के सेवादार करेंगे मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा

आस्था, भक्ति, श्रद्धा और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से श्री सिद्ध पीठ विष्णुधाम मंदिर ट्रस्ट, हीरापुर–भरवेली, बालाघाट द्वारा एक ऐतिहासिक धार्मिक अभियान के रूप में दिव्य हनुमंत भक्ति यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा के अंतर्गत 22 नवंबर 2026 को मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर स्थित पवित्र गोमुख घाट से मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा का भव्य शुभारंभ होगा।

यह यात्रा केवल एक धार्मिक परिक्रमा नहीं, बल्कि भगवान श्री पंचमुखी हनुमान जी के प्रति अटूट आस्था, मां नर्मदा के प्रति श्रद्धा और सनातन संस्कृति के व्यापक प्रचार-प्रसार का एक विशेष आध्यात्मिक अभियान है। इस यात्रा के माध्यम से देशभर के श्रद्धालुओं को एक ऐसे महान संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए आस्था और सनातन संस्कृति का गौरवशाली प्रतीक बनेगा।

205 फीट ऊंची पंचमुखी हनुमान प्रतिमा निर्माण का महान संकल्प

उल्लेखनीय है कि श्री सिद्ध पीठ विष्णुधाम मंदिर ट्रस्ट द्वारा बालाघाट जिले के हीरापुर–भरवेली में विश्व की सबसे ऊंची 205 फीट की भव्य पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा एवं विशाल मंदिर निर्माण का महान संकल्प लिया गया है। इस दिव्य परियोजना का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख आध्यात्मिक और धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

इसी महान संकल्प की सिद्धि, प्रतिमा एवं मंदिर निर्माण के प्रचार-प्रसार तथा देशभर के श्रद्धालुओं से जनसहयोग प्राप्त करने के उद्देश्य से दिव्य हनुमंत भक्ति यात्रा निकाली जा रही है।

मां नर्मदा के तटों पर पहुंचाया जाएगा हनुमंत संकल्प का संदेश

यात्रा के दौरान मां नर्मदा के पावन तटों पर स्थित प्रमुख धार्मिक स्थलों, आश्रमों, मठों एवं तीर्थ क्षेत्रों में पहुंचकर संत-महात्माओं, धर्माचार्यों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं से भेंट की जाएगी। उन्हें विष्णुधाम मंदिर में प्रस्तावित 205 फीट ऊंची पंचमुखी हनुमान प्रतिमा निर्माण के संकल्प से अवगत कराया जाएगा तथा इस ऐतिहासिक धार्मिक परियोजना के प्रचार-प्रसार और निर्माण कार्य में सहयोग का आग्रह किया जाएगा।

इस यात्रा के माध्यम से मां नर्मदा की महिमा, भगवान हनुमान जी की भक्ति और सनातन संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

संतों एवं श्रद्धालुओं का आशीर्वाद बनेगा यात्रा की शक्ति

ट्रस्ट के सह सचिव एवं मीडिया प्रभारी डॉ. अंकित असाटी ने बताया कि दिव्य हनुमंत भक्ति यात्रा का मुख्य उद्देश्य मां नर्मदा की पावन पैदल परिक्रमा के साथ भगवान श्री पंचमुखी हनुमान जी के 205 फीट ऊंचे भव्य प्रतिमा निर्माण के महान संकल्प को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। यह संकल्प किसी एक व्यक्ति या संस्था का नहीं, बल्कि समस्त सनातन समाज की आस्था और सहभागिता का विषय है।

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के संत-महात्माओं, धर्माचार्यों, जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं से आशीर्वाद एवं सहयोग प्राप्त किया जाएगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि मां नर्मदा के आशीर्वाद, बजरंगबली की कृपा और समस्त सनातन प्रेमियों के सामूहिक सहयोग से यह महान संकल्प निश्चित रूप से सिद्ध होगा।

सनातन संस्कृति के इतिहास में स्थापित होगा नया अध्याय

श्री सिद्ध पीठ विष्णुधाम मंदिर ट्रस्ट का विश्वास है कि 205 फीट ऊंची पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा भविष्य में देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र बनेगी। दिव्य हनुमंत भक्ति यात्रा इसी विराट संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ट्रस्ट की ओर से समस्त संत-महात्माओं, धर्माचार्यों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, धर्मप्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे इस दिव्य यात्रा को अपना आशीर्वाद एवं सहयोग प्रदान करें और 205 फीट ऊंची पंचमुखी हनुमान प्रतिमा निर्माण के इस ऐतिहासिक महाअभियान के सहभागी बनें।

जय श्री राम! जय बजरंगबली!
नर्मदे हर!

डॉ. अंकित असाटी
सह सचिव एवं मीडिया प्रभारी
श्री सिद्ध पीठ विष्णुधाम मंदिर ट्रस्ट
हीरापुर–भरवेली, बालाघाट

Next Post

नैरोबी में इमारत का हिस्सा ढहने से छह लोगों की मौत

Fri Nov 13 , 2026
नैरोबी, 13 नवंबर (वार्ता) केन्या के नैरोबी काउंटी में एक निर्माणाधीन इमारत का कुछ हिस्सा ढहने से कम से कम छह मजदूरों की मौत हो गयी। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक स्योकिमाऊ एसजीआर एक्सेस रोड के पास एक निर्माणाधीन इमारत के नौवीं मंजिल पर […]

You May Like