नर्मदापुरम में आवारा कुत्तों से बचाव हेतु चौक-चौराहों पर बैनर-पोस्टर, डॉग कैचर वाहन भी तैयार

नर्मदापुरम्। शासन के निर्देश अनुसार नगर के आवारा कुत्तों को लेकर नगरपालिका अलर्ट मोड में आ गई है। आवारा कुत्तों से नागरिकों को बचाने के लिए नगर में युद्धस्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। चौक चौराहों पर बैनर्स पोस्टर लगाए गए हैं। साथ ही आवारा कुत्तों के काटने से बचाने के लिए नागरिकों को सावधान किया जा रहा है। स्कूल के आसपास पंपलेट चिपकाए गए हैं।

स्वच्छता प्रभारी उपयंत्री दीक्षा तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर समूचे नगर में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी नोडल अधिकारी हैं। टीम में राजस्व शाखा के साथ ही सुरवाईजर्स भी शामिल किए गए हैं। जो वार्ड के नागरिकों को आवारा कुत्तों के कटाने से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा हैं। साथ ही जनजागरूकता हेतु नगर के चौक चौराहों पर बैनर्स, पोस्टर लगाए गए हैं। साथ ही सुपरवाइजर्स द्वारा वार्डों में जाकर आवारा कुत्तों से सतर्क रहने की हिदायत दी जा रही है। नगरपालिका द्वारा डाग कैचर वाहन भी तैयार किए गए हैं।

टीम का गठन किया है

शासन के निर्देश पर जनजागरूकता अभियान के लिए नगरपालिका द्वारा एक टीम का गठन किया गया है। जिसमें स्वच्छता निरीक्षक, राजस्व शाखा और सुपरवाइजर्स शामिल हैं जो लगातार गली मोहल्लों और वार्डों में जाकर नागरिकों को सावधान कर रहे हैं। डाग केचिंग के लिए वाहन भी बनवाए गए हैं।

हेमेश्वरी पटले

मुख्य नगरपालिका अधिकारी,

नगरपालिका परिषद, नर्मदापुरम्

Next Post

डिप्टी कलेक्टर के निलंबन पर रोक

Mon Feb 9 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस विशाल धगट की एकलपीठ ने भिंड जिले के डिप्टी कलेक्टर राजनारायण खरे के निलंबन पर रोक लगा दी। इस अंतरिम आदेश के साथ ही राज्य शासन सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब-तलब कर लिया। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एमपीएस रघुवंशी व अधिवक्ता […]

You May Like