अहमदपुर। आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन का लोकार्पण करते ही विधायक सुदेश राय ने अस्पताल में बीपी चैक कराकर ग्रामीणों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच कराई
ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही शीघ्र सुलभ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाऐं उपलब्ध कराने के लिए विधायक सुदेश राय सक्रिय बने हुए हैं. यही कारण है कि विधायक सुदेश राय नागरिकों की शिकायत मिलने से पहले ही अस्पताल में मरीजों के लिए उपयोगी दवाईयों इंजेक्शनों और मेडिकल से संबंधित संसाधनों की जांविधायक सुदेश राय ने भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में नवीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवीपुरा भवन का लोकार्पण किया. विधायक सुदेश राय ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर के महिला स्टाफ द्वारा अस्पताल का शुभारंभ कराया और मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेकर अस्पताल का अवलोकन किया. विधायक राय ने कहा इससे आसपास के कई गांवों को भी सुविधा मिलेगी.
