रानीताल जी.टी., कंपोस्ट प्लांट का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण 

जबलपुर। पदभार संभालने के बाद दूसरे दिन शनिवार को नवागत निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार सुबह-सुबह स्वास्थ्य अमले के साथ रानीताल जी.टी. और कंपोस्ट प्लांट पहुंचे जहां उन्होनें प्लांट के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और व्यवस्थित रिकॉर्ड रखने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने सिविल लाइंस, सिविक सेंटर के साथ-साथ 4 संभागों के वार्डों में भी सघन रूप से सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और व्यवस्था में और अधिक सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही कचरा गाड़ियों को भी स्वच्छ रखने एवं अलग-अलग कंपार्टमेंट में कचरा एकत्रित कर डंप करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस वर्ष स्वच्छता की रैंकिंग में सुधार के लिए और अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

स्वच्छता अभियान पर करें फोकस

निगमायुक्त श्री अहिरवार ने स्वास्थ्य संबंधी अधिकारी- कर्मचारियों से यह भी कहा कि स्वास्थ्य अमला स्वच्छता अभियान पर नियमित रूप से फोकस करें और व्यवस्था में और अधिक कसावट लाएं। निरीक्षण के मौके पर अपर आयुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी और सभी संबंधित जोन के मुख्य स्वच्छता निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

Next Post

अपने पूर्व स्थान पर ही लगेगी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की मूर्ति बनी सहमति

Sat Sep 13 , 2025
रीवा।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, विंध्य नायक स्व. श्रीयुती श्रीनिवास तिवारी की मूर्ति स्थल को लेकर विवाद जो शुरू हुआ था वह थम गया है. गुढ़ मार्ग स्थित पुलिस लाइन चौराहे में लगाई जा रही मूर्ति को लेकर पहले पुलिस विभाग द्वारा आपत्ति करते हुए निर्माण कार्य रोक दिया गया था. लेकिन […]

You May Like