
रीवा।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, विंध्य नायक स्व. श्रीयुती श्रीनिवास तिवारी की मूर्ति स्थल को लेकर विवाद जो शुरू हुआ था वह थम गया है. गुढ़ मार्ग स्थित पुलिस लाइन चौराहे में लगाई जा रही मूर्ति को लेकर पहले पुलिस विभाग द्वारा आपत्ति करते हुए निर्माण कार्य रोक दिया गया था. लेकिन अब सहमति बन चुकी है और उसी स्थान पर मूर्ति लगाई जाएगी. शनिवार की सुबह नगर निगम की टीम पहुंची और डिप्टी कमिश्नर ननि की मौजूदगी में नापजोख किया गया और रोका गया निर्माण कार्य पुन: शुरू कर दिया गया.
17 सितम्बर को श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी की 100 वीं जन्म शताब्दी के अवसर पर मूर्ति का अनावरण किया जायेगा. बुधवार को पुलिस विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर चल रहे काम को रोक दिया था और कहा था कि यह जमीन उनकी है यहा मूर्ति नही लगेगी. जब मामला तूल पकड़ा और कांग्रेस नेताओं ने कटुनिंदा करते हुए कहा कि 17 सितम्बर को रीवा की जनता-जनार्दन यह तय करेगी कि मूर्ति कहा लगेगी. भाजपा नेताओं ने भी बयान जारी किये और सांसद जनार्दन मिश्रा ने शनिवार को कहा मूर्ति लगनी चाहिए, विरोध नही है लेकिन इसे अनावश्यक रूप से तूल न दिया जाय. मूर्ति लगाने वाली संस्था और प्रशासन बैठ कर स्थान तय कर ले. फिलहाल पुलिस लाइन चौराहे पर जहा स्टे्रक्चर का काम चल रहा था वही पर मूर्ति लगेगी और निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है.
