सभी एईआरओ को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश

इंदौर. प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव झा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर नवजीवन पवार, संयुक्त कलेक्टर अजीत कुमार श्रीवास्तव एवं जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी उपस्थित थे.

बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा द्वारा इंदौर जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की और उसकी समीक्षा की. बैठक में श्री झा द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सभी कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें और उसकी मॉनिटरिंग भी करते रहे। उन्होंने कलेक्टर श्री वर्मा को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए है.

Next Post

सम्भागायुक्त ने मंडलेश्वर में दावा आपत्तियों के निराकरण की प्रक्रिया देखी

Thu Feb 5 , 2026
इंदौर. इंदौर सम्भागायुक्त व रोल प्रेक्षक डॉ. सुदाम खाड़े ने आज एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया. बुधवार को वे खरगोन जिले की मंडलेश्वर तहसील विशेष इंटेंसिव रिवीजन कार्यक्रम के तहत दावा आपत्तियों के निराकरण प्रक्रिया देखी. इस दौरान मंडलेश्वर एसडीएम पूर्वा मंडलोई मौजूद रही. Facebook […]

You May Like