कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर देशभर में उत्साह… मंदिरों में भव्य तैयारियां… और कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु

नई दिल्ली। कृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर के कृष्ण मंदिरों में भक्तों की आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। इस साल जन्माष्टमी 4 सितंबर 2026 को मनाई जा रही है।देश में भगवान कृष्ण के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, जहां जन्माष्टमी का उत्सव बेहद खास अंदाज में मनाया जाता है।मथुरा का श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर भगवान कृष्ण के जन्म से जुड़ा प्रमुख धार्मिक स्थल है। जन्माष्टमी पर यहां विशेष पूजा और धार्मिक आयोजन होते हैं।

वहीं वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर भी जन्माष्टमी के भव्य उत्सव के लिए जाना जाता है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।गुजरात का द्वारकाधीश मंदिर भगवान कृष्ण की नगरी द्वारका से जुड़ा प्रमुख तीर्थ स्थल है। जन्माष्टमी पर यहां भी विशेष आयोजन किए जाते हैं।इसके अलावा कर्नाटक का उडुपी श्रीकृष्ण मंदिर और केरल का गुरुवायूर श्रीकृष्ण मंदिर भी देश के प्रमुख कृष्ण मंदिरों में शामिल हैं।

वहीं उज्जैन में भी जन्माष्टमी को लेकर खास उत्साह है। शहर के इस्कॉन मंदिर और प्रसिद्ध गोपाल मंदिर में भगवान कृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना, सजावट और जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।यानी देश के अलग-अलग हिस्सों में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भक्तिमय माहौल है और मंदिर ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज रहे हैं।

Next Post

कैमरे में कैद हुई बस और कंटेनर की भयानक टक्कर: खेत में पेड़ से टकराकर रुकी बस; चालक समेत 3 घायल

Fri Sep 4 , 2026
राजगढ़। खिलचीपुर थाना क्षेत्र के बड़बेली गांव के पास राजगढ़ से खिलचीपुर जा रही यात्री बस को पीछे से आ रहे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार देने का वीडियों सामने आया है. टक्कर के बाद बस सडक़ से नीचे उतरकर खेत में जा घुसी और एक पेड़ से टकराकर रुक […]

You May Like