सोनिया गांधी अस्पताल से घर लौटी

नयी दिल्ली 13 मई (वार्ता) कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में डॉक्टरों के एक दल ने नियमित स्वास्थ्य संबंधी नियमित जांच परीक्षण के बाद घर भेज दिया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया “श्रीमती गांधी की मेदांता अस्पताल में नियमित चिकित्सा जांच करवाई गई और अब वे घर लौट आई हैं।”

कुछ खबरों के अनुसार हालांकि श्रीमती गांधी को सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी मामूली सर्जरी होनी है। श्रीमती गांधी को जनवरी से अब तक तीसरी बार नियमित चिकित्सा जांच और उसके बाद डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। जनवरी और मार्च में उन्हें यहां गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया था।

Next Post

पोखरण परीक्षण की वर्षगांठ पर मोदी ने कहा, इस अभियान ने भारत के 'अटल संकल्प' को प्रदर्शित किया

Wed May 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को 1998 के परमाणु पोखरण परीक्षण को याद करते हुए कहा कि इस अभियान ने भारत के ‘अटल संकल्प’ को प्रदर्शित किया और दुनिया को साबित कर दिया कि कोई भी बाहरी दबाव देश को झुकने के लिए मजबूर नहीं […]

You May Like