राजा मर्डर: सोनम के डिजिटल डिवाइस से मिले चौंकाने वाले सबूत, हवाला रैकेट की परतें खोल रहा लैपटॉप

इंदौर. राजा हत्याकांड में हवाला कारोबार की परतें अब डिजिटल सबूतों के जरिए खुलने लगी हैं. शिलांग पुलिस की कार्रवाई में पकड़ी गई सोनम के लैपटॉप और पेन ड्राइव से जो जानकारियां सामने आई हैं, उन्होंने जांच एजेंसियों को चौंका दिया है.

हवाला नेटवर्क में सोनम की सक्रिय भूमिका की पुष्टि अब तकनीकी सबूतों से हो चुकी है, जो अब कोर्ट में केस फाइल का हिस्सा बनने जा रहे हैं.

शुरुआती जांच में इस पूरे नेटवर्क से जुड़े गोविंद ने हर बार हवाला केस से इनकार किया, लेकिन सोनम ने पुलिस की पूछताछ में वह राज खोल दिए जो अब दस्तावेज और डिजिटल सबूतों के रूप में सामने आ चुके हैं.

पुलिस ने सोनम से जब बरामद लैपटॉप और पेन ड्राइव को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा तो उनमें हवाला ट्रांजेक्शनों से जुड़े कई इनक्रिप्टेड फोल्डर्स, एक्सेल शीट्स, संदिग्ध बैंक ट्रांजेक्शन की डिटेल्स और कोडवर्ड्स में हुई ईमेल बातचीत सामने आई.

शिलांग पुलिस के सूत्र बताते हैं कि इन दस्तावेजों में कुछ ऐसे लेन-देन और नाम भी दर्ज हैं, जिनके तार देश के अलग-अलग हिस्सों से जुड़े बताए जा रहे हैं.

शिलांग पुलिस की रिपोर्ट में कहा गया है कि सोनम हवाला चैनल में न केवल मेसेंजर के रूप में बल्कि लॉजिस्टिक और ट्रांजेक्शन मॉनिटरिंग में भी सक्रिय भूमिका में थी. अब तक की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि हवाला के इस नेटवर्क में डिजिटल पेमेंट ऐप्स का उपयोग कर ट्रांजेक्शन को छिपाया जाता था और कई बार नकद रकम को अलग-अलग खातों में विभाजित कर ट्रांसफर किया जाता था, ताकि रकम ट्रेस न हो सके. पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क की जड़ें कुछ कारोबारियों और विदेशी लेन-देन से भी जुड़ी हो सकती हैं.

फिलहाल शिलांग पुलिस ने गोविंद और सोनम से जुड़ी कॉल डिटेल्स, मेल्स और लैपटॉप से बरामद डेटा की गहन जांच शुरू कर दी है. जल्द ही अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी भी हो सकती है. जांच एजेंसियों का मानना है कि यह केवल एक सिरा है, इस नेटवर्क की पहुंच कहीं बड़ी और गहराई में है.

Next Post

निवेशकों की सावधानी के बीच सेंसेक्स, निफ्टी करीब करीब पिछले स्तर पर बने रहे

Tue Jul 1 , 2025
मुंबई, 01 जुलाई (वार्ता) वैश्विक अनिश्चितताओं के देश के शेयरबाजारों में मंगलवार को सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के बीच प्रमुख सूचकांक करीब-करीब कल के स्तर पर बने रहे। मुंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 90.83 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 83,697.29 अंक पर बंद […]

You May Like