
रीवा। निगम आयुक्त डॉ सौरभ सोनवणे ने पहाडिय़ा कचड़ा प्लांट एवं कोस्टा का भ्रमण कर निरीक्षण किया. निगम आयुक्त ने पहाडिय़ा प्लांट के टिपिंग फ्लोर पर पड़े कचरे को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि समस्त कचरे को अधिकतम दो दिवस के भीतर साफ किया जाए.
भ्रमण के दौरान प्लांट के पिछले हिस्से में लैंडफिल का ढेर पाया गया, जिसे पूर्व में भी हटाने के निर्देश दिए गए थे संतोषजनक प्रगति नहीं मिलने पर उन्होंने एजेंसी पर पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए. साथ ही तीन दिवस के भीतर लैंडफिल पूर्णत: क्लियर करने के सख्त निर्देश दिए. पहाडिय़ा प्लांट में प्लांटेशन कार्य प्रारंभ नहीं किए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए एक सप्ताह के भीतर कार्ययोजना तैयार कर पौधारोपण शुरू करने के निर्देश दिए. इसके पश्चात कोस्टा में आरडीएफ मैटेरियल के शेष शिफ्टिंग कार्य को दो दिवस के भीतर हटाकर शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए. भ्रमण के दौरान कार्यपालन यंत्री सिद्धार्थ सिंह, पहाडिय़ा प्लांट के प्रतिनिधि मौजूद रहे.
