राशन के साथ मोटा अनाज, दाले, सब्जियां, दूध, पनीर, मसाले भी मिलेगें
भारत सरकार के खाद्य विभाग के संयुक्त सचिव ने किया वर्चुअली शुभारंभ
इंदौर: जिले में उपभोक्ताओं के हित में और उचित मूल्य दुकानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए शासन-प्रशासन द्वारा नवाचार किया जा रहा है. कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकानों की सूरत और सीरत बदलने लगी है. अब शासकीय उचित मूल्य दुकानों से उपभोक्ताओं को राशन के साथ ही गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद और अन्य पोषण सामग्रियाँ भी उचित मूल्य पर देने की व्यवस्था शुरू की गई हैं.
इन दुकानों से जैविक उत्पाद भी उपलब्ध कराये जाने के लिए आज उचित मूल्य दुकान आदर्श महिला प्राथमिक उपभोक्ता भंडार बाणगंगा इंदौर पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित कर जनपोषण केन्द्र का औपचारिक विधिवत शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में वीडियों कांफ्रेंस के माध्यम से भारत सरकार खाद्य विभाग के संयुक्त सचिव रविशंकर, ज्वाईंट डायरेक्टर एनएफएसए भारत सरकार जय पाटील, प्रदेश के आयुक्त खाद्य कर्मवीर शर्मा वर्चुअली सम्मिलित हुए. कंसल्टेंट अभिषेक कुमार, चंद्रपाल यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन, जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारु, पायलट प्रोजेक्ट के 30 दुकानों के डीलर, स्थानीय पार्षद संध्या जायसवाल, हितग्राही उपभोक्ता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए.
महत्व को विस्तार से बताया
शुभारंभ में संयुक्त सचिव भारत सरकार श्री रविशंकर द्वारा जनपोषण केन्द्र के पायलट प्रोजेक्ट के बारे में डीलर को आवश्यक मार्गदर्शन निर्देश दिए गये। उपभोक्ताओं को पोषण संबंधी वस्तुएं दुकान के माध्यम से सहज गुणवत्तायुक्त सामग्री उपलब्ध हो सके तथा उचित मूल्य दुकान को आर्थिक रूप से सुदृढ एवं बहुउददेशीय बनाने के महत्व को विस्तार से बताया.
होम डिलेवरी भी की जाएगी
कार्यक्रम में जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारु द्वारा इन दुकानों पर किए गए नवाचार के बारे में बताया गया. उन्होंने बताया कि इंदौर में 30 जन पोषण केन्द्र स्थापित किये गये है. इन जनपोषण केन्द्रों पर मोटा अनाज, दाले, हरी सब्जियां, दूध ,दही, पनीर, गिर गाय का शुद्ध घी,मसाले, स्वसहायता समूह की इंदौर की बहनों द्वारा बनाए गए अचार,पापड मसाले इत्यादि उत्पाद बिक्री हेतु उपलब्ध है. जनपोषण केन्द्र पर होम डिलेवरी के माध्यम से भी मोटा अनाज सामग्री आदि प्रदाय करने के संबंध में की गई पहल, नवाचार के संबंध में बताया गया
