भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री ने रखी थी आधुनिक भारत की नींव

सीहोर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष अविनाश भार्गव एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती की अध्यक्षता में आयोजित हुआ.

श्रद्धांजलि सभा के बाद सद्भावना रैली निकाली गई.जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश को आगे बढ़ाने के लिए दूरगामी निर्णय लिए, जिसका लाभ आज भारत को मिल रहा है. कोतवाली चौराहे पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सेवादल अध्यक्ष अविनाश भार्गव ने कहा कि राजीव गांधी के सपनों के भारत के निर्माण के लिए सभी को एकता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश घर-घर तक पहुंचाना होगा. उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई.

सभा को धर्मेन्द्र ठाकुर, गणेश तिवारी, विवेक राठौर, घनश्याम यादव, घनश्याम मीणा आदि ने संबोधित किया.

इस अवसर पर विष्णु प्रसाद राठौर, प्रीतम दयाल चौरसिया, राजाराम बड़े भाई, सीताराम भारती, ओमप्रकाश बाबा, विजय जोहरी, जसपाल यादव, अमित गौर, दामोदर शर्मा, सुनील दुबे, प्रेमनारायण परमार, गुलाब बाई ठाकुर, आरती खंगराले, मुकेश ठाकुर, खुमान सिंह गुर्जर, हफीज चौधरी, ताराचन्द यादव, हरिओम सिसादिया, विक्रम पेरवाल, रामचरण मालवीय, मोनु शर्मा, सुनील बागवान, यश यादव, तनिष्क त्यागी, जितेन्द्र परमार, विकास विश्वकर्मा सहित अनेक नेतागण व कार्यकर्ता शामिल थे.

 

 

Next Post

शहर के सर्वांगीण विकास के लिए नपा कृत संकल्पित

Fri Aug 21 , 2026
सीहोर। नपा परिषद द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं. चाणक्यपुरी क्षेत्र के वार्ड 9 में लगभग 7 लाख रुपए की लागत से निर्मित सीसी रोड़ का […]

You May Like