दिशा टोस्ट में मरी छिपकली मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय

अंबाह। खजूरी रोड स्थित अजय किराना से खरीदे गए दिशा इलायची टोस्ट के पैकेट में मरी हुई छिपकली मिलने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल प्रताप सिंह परिहार ने दुकान का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत टोस्ट का नमूना लिया। उन्होंने बताया कि नमूना जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

सोनभद्र में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, किशोरी झुलसी

Wed Jul 22 , 2026
सोनभद्र, 22 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र में बुधवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक किशोरी झुलस गई। घटना में दो बकरियों की भी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चोपन थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत […]

You May Like