मोहन यादव ने राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर दीं मंगलकामनाएं

भोपाल, 21 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस (नेशनल सिविल सर्विस-डे) पर शुभकामनाएं देते हुए लोकसेवकों से आह्वान किया कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।

डॉ यादव ने सोशल मीडिया के जरिए अपने संदेश में कहा कि आज का दिन प्रगति, गरीबों के उत्थान और प्रशासनिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण से लोक-कल्याण के प्रयासों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि लोक-सेवकों के कठिन परिश्रम, लगन और प्रतिबद्धता से देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। उन्होंने सभी लोक-सेवकों से विकसित मध्यप्रदेश की संकल्प यात्रा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया है।

Next Post

गुना एसपी के तबादले पर दिग्विजय ने उठाए सवाल

Mon Apr 21 , 2025
भोपाल, 21 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गुना जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव कुमार सिन्हा के तबादले पर सवाल उठाए हैं। श्री सिंह ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा कि क्या राज्य में शासन चलाने का यही तरीका है। जो […]

You May Like

मनोरंजन