मुरैना: अंबाह क्षेत्र के दलजीत का पुरा गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की मुख्य वजह जमीनी विवाद है। पौने दो बीघा जमीन का विवाद दोनों पक्षों के बीच में लंबे समय से चल रहा था। गुरुवार की शाम को जब मृतक खेत की सफाई करने के लिए गया था, तभी उसे चारों तरफ से घेरकर गोलियां मारी गई।
एक गोली बाएं तरफ उसके सीने में लगी है तथा दूसरी गोली दाहिने हाथ की कोहनी में लगी है। कल शुक्रवार को उसका पीएम किया जाएगा। मृतक सतीश सिंह गुर्जर पुत्र भूरे सिंह गुर्जर अपने खेत पर गया हुआ था। वह अपने खेत की सफाई कर रहा था। उसी दौरान पहले से ही वहां पर मौजूद एक दर्जन से अधिक लोगों ने उसे घेर लिया और उसमें गोली मारी। पहले उसे दूर से गोली मारी फिर बाद में पास में जाकर गोली मारी।
