प्रगति पेट्रोल पंप पर नापतोल विभाग का छापा, कम तेल देने पर प्रकरण दर्ज

भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को नापतौल विभाग ने पेट्रोल चोरी की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की. एमपी नगर जोन-2 स्थित प्रगति पेट्रोल पंप पर जांच के दौरान वाहन चालकों को कम पेट्रोल दिए जाने का मामला सामने आया.

शिकायत मिलने के बाद नापतौल विभाग की टीम दोपहर करीब तीन बजे भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन द्वारा संचालित पेट्रोल पंप पर पहुंची और जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच के दौरान पंप प्रबंधन ने सहयोग करने में आनाकानी की, लेकिन विभागीय अमले ने सत्यापित 5 लीटर माप से सभी मशीनों की जांच की.

पेट्रोल पंप पर कुल छह मशीनें लगी थीं. इनमें पांच मशीनों में चार-चार नोजल और एक मशीन में छह नोजल संचालित हो रहे थे. जांच में पाया गया कि कुल 26 नोजलों में से तीन नोजल ऐसे थे, जिनसे ग्राहकों को करीब 30 एमएल तक कम पेट्रोल दिया जा रहा था.

मामला सामने आने के बाद नापतौल विभाग ने संबंधित पेट्रोल पंप के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. यह कार्रवाई उप नियंत्रक नसीम खान तथा निरीक्षक गोविंद रायकवार और अर्पित जैन की टीम द्वारा की गई.

Next Post

कलेक्टर की सख्त चेतावनी: डिवाइडर तोड़ने वाले ढाबों और होटलों की निरस्त होगी NOC

Mon May 11 , 2026
भोपाल। कलेक्टर कार्यालय में सोमवार को समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने की. बैठक में सडक़ सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दिशा निर्देश दिए गए. कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर ढाबों, पेट्रोल पंपों, होटल रेस्टोरेंट द्वारा अगर डिवाइडर तोडक़र […]

You May Like