कलेक्टर की सख्त चेतावनी: डिवाइडर तोड़ने वाले ढाबों और होटलों की निरस्त होगी NOC

भोपाल। कलेक्टर कार्यालय में सोमवार को समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने की. बैठक में सडक़ सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दिशा निर्देश दिए गए. कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर ढाबों, पेट्रोल पंपों, होटल रेस्टोरेंट द्वारा अगर डिवाइडर तोडक़र रास्ते बनाये गए तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही इन प्रतिष्ठानों की एनओसी निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी. वहीं जिले में सचालित सभी विभागों को कार्यप्रणाली को पारदर्शी, प्रभावी बनाने के लिए ई-ऑफिस प्रणाली से कार्य करने के निर्देश दिए. क्योंकि यह ई-ऑफिस जवाबदेही एवं कार्य दक्षता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है. ई-ऑफिस संचालन में आ रही तकनीकी समस्याओं के समाधान हेतु सीनियर टेक्निकल ऑफिसर ई-ऑफिस धर्मेन्द्र जैन द्वारा जानकारी दी गई.

उपार्जन केन्द्रों पर पेयजल, छाया, बैठने की सुविधाओं की निगरानी करें

बैठक में कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्रों पर किसानों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की. जिसमें उन्होंने कहा कि किसानों को उपार्जन केन्द्रों पर पेयजल, छाया, बैठने सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं. इन व्यवस्थाओं की आगामी 10 दिनों तक निगरानी करने को कहा. बैठक में विभिन्न आयोगों से प्राप्त लंबित शिकायतों एवं 18 प्लस आधार कार्ड वेरिफिकेशन प्रकरणों की भी समीक्षा की गई.

Next Post

सीएम डॉ यादव का आह्वान: योग से जगाएं अपनी अपार क्षमताएं, कल से शुरू होगा हर घर योग अभियान

Mon May 11 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विश्व योग दिवस के लिए मध्यप्रदेश आयुष विभाग एक विशेष अभियान की शुरुआत करने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वस्थ जीवन शैली और निरोगी काया के लिए योग को सर्वोत्तम उपाय बताया है। […]

You May Like