सिंगरौली : थाना सरई क्षेत्र के ग्राम पोखरीटोला में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें घर की खराब लाइट ठीक करते समय 30 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना ने पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नीरज कुमार साहू उम्र 26 वर्ष निवासी पोखरीटोला ने बताया कि बीते दिन रात लगभग 9:30 बजे उनके भाई सूरज साहू पिता ज्वाला प्रसाद साहू उम्र 30 वर्ष घर की लाइट सुधार रहे थे।
इसी दौरान तार में अचानक तेज करंट प्रवाहित हो गया, जिससे सूरज वहीं पर गिर पड़े। आवाज सुनकर उनके पिता ज्वाला प्रसाद साहू मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडे की मदद से करंट से अलग किया। परिजन तत्काल उन्हें सीएचसी सरई लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
