रक्षा मंत्री राजनाथ दो दिवसीय दौरे पर तमिलनाडु पहुंचे

चेन्नई 09 अप्रैल (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहाड़ी नीलगिरी जिले के वेलिंगटन में रक्षा स्टाफ कॉलेज के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर बुधवार शाम यहां पहुंचे।

रक्षा सूत्रों ने आज रात पुष्टि की कि श्री राजनाथ कोयंबटूर के सुलूर नौसेना हवाईअड्डे पहुंचे, जहां से वह रात्रि विश्राम के लिए वेलिंगटन पहुंचे।

श्री राजनाथ गुरुवार को वेलिंगटन में रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज में दीक्षांत भाषण देंगे और मेधावी छात्रों को डिग्री और पदक प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम के बाद वह सुलूर हवाईअड्डे पहुंचेंगे और नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

श्री सिंह के दौरे के मद्देनजर जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Next Post

अमित शाह 2026 के चुनावी गठबंधन की रणनीति पर चर्चा के लिए तमिलनाडु आएंगे

Thu Apr 10 , 2025
चेन्नई (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2026 के चुनावी गठबंधन की रणनीति पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर तमिलनाडु आएंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सूत्रों ने आज रात यह पुष्टि की कि श्री शाह कल लगभग 2245 बजे यहां पहुंचेंगे। सूत्रों ने कहा कि […]

You May Like