
झाबुआ। स्थानीय शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. जेसी सिन्हा के संरक्षण एवं प्रशासनिक आधिकारी डॉ. रविंद्रसिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के झाबुआ एवं आलीराजपुर जिले के कार्यक्रम अधिकारियों एवं विद्यार्थियों का दिशा दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजू गांधी एवं मुख्य अतिथि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रकाश गढ़वाल तथा विशेष अतिथि ज़िला संगठक रासेयो डॉ. सुरेश तोमर उपस्थित थे। संजू गांधी ने अतिथियों का स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। डॉ. गढ़वाल ने जिले से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागी एवं सहभागिता हेतु प्रेरित किया। रक्तदान से किसी भी प्रकार की शारीरिक कमजोरी नहीं होती है एवं रक्तदान से अनेक जीवन को बचाया जा सकता है। राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला , राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शिविर गतिविधियों से होने वाले लाभ एवं एबीसी प्रमाण पत्र की उपयोगिता को विद्यार्थी के शैक्षिक जीवन में उपयोगिता का महत्व बताया। झाबुआ एवं आलीराजपुर के युवाओं को शारीरिक मानसिक क्षमता का सदुपयोग करने हेतु प्रेरित किया। डॉ. गांधी ने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि एनएसएस, एनसीसी, एवं रेडक्रॉस की गतिविधियों में भाग लेकर अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते है। स्वयंसेवक बबलू भाबोर ने अपने एनएसएस के अनुभव को विद्यार्थियों के समक्ष साझा किया।
