बीएसएफ के जवानों ने सांबा सेक्टर में सात आतंकवादियों को ढेर किया

बीएसएफ के जवानों ने सांबा सेक्टर में सात आतंकवादियों को ढेर किया

नयी दिल्ली 09 मई (वार्ता) सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) के जवानों ने जम्मू फ्रंटियर के सांबा सेक्टर में गुरुवार की रात घुसपैठ की कोशिश करने वाले सात आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

बी एस एफ के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि निगरानी ग्रिड को सांबा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश करने वाले आतंकवादियों की भनक लगी।

पाकिस्तान के रेंजर्स ढांढर पोस्ट से गोलीबारी कर आतंकवादियों को कवर दे रहे थे।

बीएसएफ के सतर्क जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए कम से कम 7 आतंकवादियों को मार गिराया और पाक पोस्ट ढांढर को भारी नुकसान पहुंचाया।

बीएसएफ ने पाकिस्तानी चौकी को ध्वस्त करने का वीडियो भी जारी किया है।

Next Post

स्टार्टअप इकाइयों के लिए क्रेडिट गारंटी योजना के तहत गारंटी की सीमा दोगुनी की गयी

Fri May 9 , 2025
नयी दिल्ली 09 मई (वार्ता) सरकार ने स्टार्टअप इकाइयों के लिए ऋण गारंटी योजना (सीजीएसएस) में गारंटी की सीमा का विस्तार कर दोगुना करने की अधिसूचना जारी कर दी है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग […]

You May Like