दरभंगा :बाल पर्यवेक्षण गृह के सुरक्षाकर्मी को घायल कर फरार हुये 12 बाल कैदी

दरभंगा, 05 नवंबर (वार्ता) बिहार में दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र स्थित बाल पर्यवेक्षण गृह में बंद 12 बाल कैदियों ने सुरक्षाककर्मी पर हमला कर उसे घायल कर दिया और फरार हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की देर रात बाल पर्यवेक्षण गृह में बंद 12 बाल कैदियों ने पर्यवेक्षण गृह के सुरक्षाकर्मी पर हमला कर उसे घायल कर दिया और दीवार फांदकर फरार हो गए।

वरीय पुलिस अधीक्षक जगुन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी ने घटना की पुष्टि करते हुए आज कहा कि बाल सुधार गृह से 12 बच्चे फरार हुए थे। उन्होंने बताया कि अब तक पांच बच्चों को पकड़ लिया गया है और अन्य सात बच्चों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सभी थानों को अलर्ट किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस ने नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

 

Next Post

बंद रहे शेयर और मुद्रा बाजार

Wed Nov 5 , 2025
मुंबई, 05 नवंबर (वार्ता) सिखों के पहले गुरु गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर बुधवार को घरेलू शेयर और मुद्रा बाजार बंद रहे। कारोबारियों ने बताया कि स्थानीय अवकाश के कारण आज शेयर बाजार में किसी भी प्लेटफॉर्म पर कारोबार नहीं हुआ। मुद्रा बाजार भी आज […]

You May Like