जबलपुर:माढ़ोताल थाना अंतर्गत सुधासागर बिहार कॉलोनी निवासी दहेज लोभी पति, सास ने पांच लाख रूपए नकद, गोल्ड और गाडी की डिमांड पूरी न होने पर महिला को घर से निकाल दिया। पीडि़त ने अब थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस के मुताबिक रविवार को राजनंदनी कोरी 25 वर्ष देवनगर गोसलपुर ने लिखित शिकायत की कि उसकी शादी 1 मार्च 24 को प्रशांत कोरी निवासी सुधासागर बिहार कॉलोनी माढ़ोताल से हुयी थी.
जिससे एक वर्ष का बेटा है शादी में उसके माता पिता द्वारा लगुन में 51 हजार रूपये व शादी में गृहस्थी का सामान दिया था शादी के लगभग 3 माह बाद से सास लक्ष्मी कोरी, पति प्रशांत कोरी शादी में कम दहेज लाने की कहकर मायके से 5 लाख रूपये, सोने की चैन एवं मोटर सायकल लाने की कहने लगे, उसने मना किया तो पति एवं सास उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे। 4 जनवरी 26 को पति एवं सास ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद ससुराल आये। उसके पिता ने कई बार पति को समझाया लेकिन पति एवं सास मानने के लिये तैयार नहीं हैं।
