लश्कर गाह, अफगानिस्तान, 22 मार्च (वार्ता) अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत हेलमंद में शुक्रवार को हथगोला हमले में 18 लोग घायल हो गये।
प्रांतीय पुलिस कार्यालय ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि यह घटना गेरेशक जिले के जाला बाजार इलाके में हुई, जब शुक्रवार को दो भाई किसी मुद्दे पर झगड़ रहे थे और इसी दौरान एक भाई के बेटे ने हथगोला फेंक दिया। बयान में कहा गया कि हमले के कारण दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
बयान में कहा गया कि पुलिस ने जांच के लिए संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। मामले की विस्तृत जानकारी नहीं दी गयी है।
