वेनेजुएला की सेना ने कार्यवाहक राष्ट्रपति को कमांडर-इन-चीफ के रूप में मान्यता दी

काराकास, 28 जनवरी (वार्ता) वेनेजुएला की सेना ने बुधवार को एक सैन्य समारोह के दौरान कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज के प्रति निष्ठा की शपथ ली और उन्हें औपचारिक रूप से कमांडर-इन-चीफ के रूप में मान्यता दी। इस समारोह में देश की उच्च सैन्य कमान ने भाग लिया। गृह, न्याय और शांति मंत्री डियोसडाडो कैबेलो ने राष्ट्र के सभी सुरक्षा बलों द्वारा सहमति प्राप्त एक संयुक्त बयान पढ़ा, जिसमें उन्होंने कार्यवाहक राष्ट्रपति के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय एकता ही शांति की एकमात्र गारंटी है। श्री कैबेलो ने कहा, “सुरक्षा बल दृढ़ संकल्प और दृढ़ता की एक आवाज़ के साथ खड़े हैं, एकता के साथ जवाब दे रहे हैं, ताकि किसी भी परिस्थिति का फायदा उठाकर हमारी भूमि में अराजकता न फैलाई जा सके।”

Next Post

थाईलैंड वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

Thu Jan 29 , 2026
चियांग माई, 29 जनवरी (वार्ता) थाईलैंड के चोम थोंग जिले के एक जंगली इलाके में रॉयल थाई एयर फोर्स के एक प्रशिक्षण विमान के गुरुवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो पायलटों की मौत हो गयी। थाईरथ अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10:50 बजे ‘एटी-6’ कॉम्बैट […]

You May Like