नागेश्वर रेड्डी को पद्म विभूषण, श्रीजेश को पद्म भूषण और पैरालंपिक विजेता हरविंदर को पद्म श्री

नयी दिल्ली 25 जनवरी (वार्ता) जाने माने चिकित्सक डी नागेश्वर रेड्डी और न्यायमूर्ति जगदीश सिंह केहर को पद्मम विभूषण , साहित्यकार ए सूर्य प्रकाश , गजल गायक पंकज उदास (मरणोपरांत) और हाकी खिलाड़ी पी आर श्रीजेश को पद्म भूषण तथा ब्राजील के वेदांता गुरू जोनास मसेटी और दिव्यांग तीरंदाज और पैरालंपिक विजेता हरविंदर सिंह सहित 139 हस्तियों को प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की शनिवार देर रात घोषणा की गयी। देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल इन पुरस्कारों में 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं हैं , दस विदेशी,एनआरआई,पीआईओ और ओसीआई श्रेणी के हैं। तेरह हस्तियों को ये पुरस्कार मरणोपरांत दिये जा रहे हैं।

ये पुरस्कार विभिन्न विषयों और गतिविधियों के क्षेत्रों में जैसे- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, आदि में दिये जाते हैं। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए , ‘पद्म भूषण’ उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्म श्री’ किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

ये पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा हर वर्ष मार्च और अप्रैल के आसपास राष्ट्रपति भवन में औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं।

पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने वाली हस्तियों के नाम इस प्रकार हैं :

पद्मविभूषण

1- श्री डी. नागेश्वर रेड्डी, मेडिसिन तेलंगाना
2- न्यायमूर्ति सेवानिवृत्त जगदीश सिंह खेहर, सार्वजनिक सेवा, चंडीगढ़
3- श्रीमती कुमुदिनी रजनीकांत लखिया, कला, गुजरात
4- श्री लक्ष्मी नारायण सुब्रमण्यम, कला, कर्नाटक
5- श्री एमटी वासुदेवन नायर (मरणोपरांत) साहित्य एवं शिक्षा, केरल
6- श्री ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत) व्यापार और उद्योग, जापान
7- श्रीमती शारदा सिन्हा (मरणोपरांत) कला, बिहार

पद्मभूषण

8- श्री ए. सूर्य प्रकाश, साहित्य शिक्षा पत्रकारिता, कर्नाटक
9- श्री अनंतनाग, कला, कर्नाटक
10- श्री विवेक देबरॉय (मरणोपरांत) साहित्य और शिक्षा, एनसीटी दिल्ली
11- श्री जतिन गोस्वामी कला, असम
12- श्री जोस चाको पेरियापुराम, मेडिसिन, केरल
13- श्री कैलाश नाथ दीक्षित, आर्कियोलॉजी,एनसीटी दिल्ली
14- श्री मनोहर जोशी, (मरणोपरांत) सार्वजनिक सेवा, महाराष्ट्र
15- श्री नल्ली कप्पूस्वामी चेट्टी, व्यापार और उद्योग, तमिलनाडु
16- श्री नंदमुरी बालकृष्ण, कला, आंध्र प्रदेश
17- श्री पी आर श्रीजेश, खेल, केरल
18- श्री पंकज पटेल, उद्योग व्यापार, गुजरात
19- श्री पंकज उदास (मरणोपरांत) कला, महाराष्ट्र
20- श्री रामबहादुर राय, साहित्य शिक्षा पत्रकारिता, उत्तर प्रदेश
21- साध्वी ऋतंभरा, सामाजिक कार्य, उत्तर प्रदेश
22- श्री एस अजीत कुमार, कला, तमिलनाडु
23- श्री शेखर कपूर, कला, महाराष्ट्र
24- श्री सुशील कुमार मोदी (मरणोपरान्त) सार्वजनिक सेवा, बिहार
25- सुश्री शोभना चंद्र कुमार, कला, तमिलनाडु
26- श्री विनोद धाम, विज्ञान और इंजीनियरिंग, अमेरिका

पद्मश्री

27- श्री अद्वैत चरण गदानायक, कला, उड़ीसा
28- श्री अच्युत रामचंद्र पालव, कला, महाराष्ट्र
29- श्री अजय वी भट्ट, विज्ञान और इंजीनियरिंग, अमेरिका
30- श्री अनिल कुमार बोरो, साहित्य और शिक्षा, असम
31- श्री अरिजीत सिंह, कला, पश्चिम बंगाल
32- श्रीमती अरुंधति भट्टाचार्य, उद्योग व्यापार, महाराष्ट्र
33- श्री अरुणोदय शाह, साहित्य और शिक्षा, त्रिपुरा
34- श्री अरविंद शर्मा, साहित्य और शिक्षा, कनाडा
35- श्री अशोक कुमार महापात्र, चिकित्सा, ओडीशा
36- श्री अशोक लक्ष्मण शराफ़, कला, महाराष्ट्र
37- श्री आशुतोष शर्मा, विज्ञान और इंजीनियरिंग, उत्तर प्रदेश
38- श्रीमती अश्विनी भिड़े देशपांडे, कला, महाराष्ट्र
39- श्री बैजनाथ महाराज, अध्यात्म, राजस्थान
40- श्री बारी गोदफ्रे जॉन, कला, एनसीटी दिल्ली
41- श्रीमती बेगम बातूल, कला, राजस्थान
42- श्री भरत गुप्त, कला, एनसीटी दिल्ली
43- श्री भेरू सिंह चौहान, कला, मध्य प्रदेश
45- श्री भीम सिंह भावेश, सामाजिक कार्य, बिहार
45- श्रीमती भीमाव्वा डोडाबलप्पा सिलेख्यतारा, कला,कर्नाटक

Next Post

परेश रावल की फिल्म ‘द स्‍टोरीटेलर’ का ट्रेलर रिलीज

Sun Jan 26 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता परेश रावल की फिल्म ‘द स्‍टोरीटेलर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म द स्टोरी टेलर, महान फिल्मकार सत्यजीत रे की प्रतिष्ठित लघु कथा ‘गोल्पो बोलो तारिणी खुरो’ से प्रेरित है। इस फिल्म का निर्देशन अनंत नारायण महादेवन ने किया है। इस फिल्म […]

You May Like