
इंदौर. स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे पुलिस यूनिट इंदौर ने ध्वजारोहण, सम्मान समारोह और तिरंगा यात्रा के जरिए देशभक्ति और सेवा का संदेश दिया. एसआरपी कार्यालय प्रांगण में गरिमामय ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गूंजा. इस अवसर पर एसपी रेल यूनिट इंदौर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जीआरपी, पुलिस लाइन और कार्यालय स्टाफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. पुलिस के साथ जनहित कार्यों में सहयोग देने वाले समाजसेवी प्रदीप कूलवाल, सिद्धार्थ कूलवाल, 15 बटालियन नर्सिंग टीम, नगर निगम, हाउसिंग टीम और सफाईकर्मियों को भी सम्मानित किया. कार्यक्रम के बाद सीआरपी कार्यालय से रेलवे स्टेशन तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें पुलिस बल के साथ आमजन भी शामिल हुए. देशभक्ति गीतों और नारों से माहौल गूंज उठा. रेलवे पुलिस यूनिट ने इस अवसर पर जनसेवा और एकता के संकल्प को दोहराया.
