जहां से मांगी हफ्ता वसूली वहीं से निकला गुंडे का जुलूस, मंगवाई माफी

जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में चुंगी में दुकानदारी करना है तो हर हफ्ता रुपए देने पड़ेंगे, यह धमकी बदमाश ने चाकू लहराते हुए व्यापारियों को दी थी। इसके बाद से व्यापारी दहशत में थे। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर गुरूवार को आरोपित को गिरफ्तार किया इसके बाद पुलिस उसे चुंगी ले गई जहां उसने रंगदारी मांगी थी। आरोपी की हेकड़ी निकालते हुए पुलिस ने उसका जुलूस निकाला। व्यापारियों से माफी मंगवाई। जिसके बाद न्यायालय में पेश किया जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

टीआई वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि प्रतीक जैन 37 वर्ष निवासी खटीक मोहल्ला सराफा बाजार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह रेडिमेड कपड़ों का व्यवसाय करता है, चुंगी नाका माढ़ोताल में अपनी मॉ कलेक्शन के नाम से रेडिमेड कपड़े की दुकान संचालित करता है। राजीवनगर निवासी अन्नू अहिरवार उसकी दुकान में आकर दुकान के सामने टंगे कपड़े हटाने की कहते हुये दुकान के सामने टंगे बच्चों के कान में लगाने वाला चुहचू निकालकर रोड़ में फेंक दिया था और चाकू निकालकर चाकू लहराते हुये धमकी दी थी कि चुंगी में दुकानदारी करना है तो हर हफ्ता पैसे देने पड़ेगें, चुंगी के सभी व्यापारियों को हर हफ्ता मुझे पैसे देने पड़ेगें नहीं तो सभी को जान से खत्म कर दूंगा, इसके बाद उसकी दुकान के बाजू वाली जनरल स्टोर के संचालक दीपक कुमार नेमा एवं फुल्की की दुकान लगाने वाले प्रेम सिंह बघेल दोनों को चाकू दिखाकर हफ्ते की मांग करने लगा था, अन्नू अहिरवार की हफ्ता वसूली की मांग से व्यापारी भयभीत हो गए थे पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद चुंगी नाका में ले जाकर आरोपी को जुलूस निकाला। व्यापारियों से माफी मंगवाई। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

Next Post

राष्ट्रीय बजरंग दल ने बांग्लादेश का पुतला जलाया

Thu Dec 25 , 2025
आष्टा। पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में दीपूचंद्र दास को पेड़ से लटका कर जिंदा जलाने की खबर से इंसान को अंदर तक झकझोऱ दिया है. अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष दीपक राठौर मोदी के नेतृत्व में कन्नौद रोड स्थित कालोनी चौराहे पर बांग्लादेश पुतला दहन किया. इस दौरान […]

You May Like