अमेरिका के साथ दूसरे दौर की बातचीत बेहतर, रचनात्मक : अराघची

काहिरा, 17 फरवरी (वार्ता) अमेरिका के साथ हुई दूसरे दौर की अप्रत्यक्ष वार्ता के बाद ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि यह बातचीत ओमान की राजधानी मस्कट में हुई पहले दौर की वार्ता से बेहतर और ज्यादा ‘रचनात्मक’ थी। श्री अराघची ने मंगलवार को सरकारी प्रसारक इरिब (इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टर) के साथ विशेष बातचीत में कहा कि दिशा देने वाले सिद्धांतों पर दोनों पक्षों के बीच आम सहमति बन गयी है और जल्द ही एक संभावित समझौते का मसौदा तैयार करने की दिशा में बढ़ेंगे।

ओमान की मध्यस्थता में स्विट्ज़रलैंड की राजधानी जिनेवा में ओमानी दूतावास में हुई इस बैठक के बाद उन्होंने कहा कि एक बार मसौदा तैयार होने पर दोनों पक्ष तीसरे दौर की बातचीत के लिए तारीख निर्धारित करेंगे। श्री अराघची ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच की खाई पाटने में समय लगेगा।

Next Post

शांति वार्ता के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन

Wed Feb 18 , 2026
कीव, 18 फरवरी (वार्ता) स्विटजरलैंड की राजधानी जिनेवा में नये सिरे से शुरू हुई शांति वार्ता के पहले ही दिन रूस ने ताकत का प्रदर्शन करते हुए यूक्रेन के 12 क्षेत्रों में 29 मिसाइलें और लगभग 400 ड्रोन दागे, जिससे कई नागरिक घायल हुए और ऊर्जा एवं नागरिक अवसंरचना को […]

You May Like