पुलिस का विशेष साईबर जागरूकता अभियान सेफ क्लिक

नवभारत दमोह

दमोह. राज्य सायवर पुलिस मुख्यालय भोपाल म.प्र. द्वारा चलाये जा रहे साईबर जागरूकता विशेष अभियान सेफ क्लिक के अंतर्गत दिनांक 02 फरवरी 2025 को श्री सोमवंशी पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन,अति. पुलिस अधीक्षक दमोह व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पथरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पटेरा निरी. सरोज ठाकुर, राजेन्द्र मिश्रा ने सायवर सेल टीम के साथ बांदकपुर मंदिर परिसर एवं दुकानों में पहुंचकर आमजनों,व्यापारीगणों को सायवर सुरक्षा संबंधी जानकारी, इन्टरनेट सेफ्टी, ओ.टी.पी. डिजिटल अरेस्ट, ए.पी.के फाईल, फर्जी लोन एप आदि के बारे में जागरूक करते हुए पंपलेट वितरण किए तथा दीवारों पर चिपकाये गये.

इसी प्रकार सायबर सेल से प्र.आर. सौरभ टंडन व राकेश अठया द्वारा जबलपुर नाका, किल्लाई नाका स्टैट बैंक, एटीएम में पहुचकर पंपलेट वितरण कर सायबर संबंधी जानकारी देते हुये इन्टरनेट सेफ्टी, ओ.टी.पी. डिजिटल अरेस्ट, ए.पी.के फाईल, फर्जी लोन एप आदि के बारे में समझाईस दी गई.

थाना गैसाबाद पुलिस से सउनि गोदन सिंह व उनके स्टाफ ने भी थाना क्षेत्र के ग्राम बलेह में पहुचकर ग्रामीणों को सायबर अपराधो से संबंन्धित जानकारी दी व ऑपरेशन सेफ क्लिक के संबंध मे जागरूक किया.

Next Post

बसंत पंचमी पर 4 कन्याओं का विवाह कराया

Sun Feb 2 , 2025
ग्वालियर। भारत विकास परिषद, तानसेन शाखा, ग्वालियर द्वारा बसंत पंचमी के अवसर पर सेवा के प्रकल्प सामूहिक सरल विवाह के अंतर्गत अग्रवाल मैरिज हाऊस, चौकबाजार पर 4 कन्याओं का विवाह भारतीय संस्कृति के अनुसार किया गया! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय मंत्री (संस्कार) डाॅ सुरेन्द्र प्रधान […]

You May Like