
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मध्यप्रदेश के समग्र विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि उज्जैन में ₹140 करोड़ की लागत से शनिलोक के निर्माण की घोषणा की गई है, जिससे धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को नया आयाम मिलेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन में 371.11 करोड़ की लागत से हरिफाटक 6 लेन रेलवे ओवरब्रिज तथा 389.67 करोड़ के अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। उन्होंने कहा कि ये विकास कार्य न केवल उज्जैन और मध्यप्रदेश, बल्कि देश और दुनिया के सबसे बड़े आयोजन की मजबूत आधारशिला हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को भव्य, दिव्य और वैश्विक स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने आर.डी. गार्डी मेडिकल कॉलेज के रजत जयंती समारोह में नवनिर्मित नादब्रह्म कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण भी किया।
