नहर में मिली वृद्ध की लाश

जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत धनमहल रिसॉर्ट के सामने स्थित नहर में रविवार को एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार‌ ग्राम घाना निवासी प्रदीप डेहरिया (25) रविवार सुबह करीब 10 बजे धनमहल रिसॉर्ट के सामने नहर में नहाने गया था। जैसे ही वह पानी के करीब पहुँचा, उसने एक वृद्ध व्यक्ति का शव पानी में उतराता हुआ देखा।

घबराए युवक ने तुरंत इसकी सूचना तिलवारा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और और शव को नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक पुरुष की उम्र लगभग 60 वर्ष प्रतीत हो रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा की कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कर रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके। वृद्ध नहर में कैसे गिरा इसका पता नहीं चल सका है जांच जारी है ।

Next Post

रिंग रोड का यातायात दबाव कम करने बदली व्यवस्था

Mon Apr 13 , 2026
इंदौर: शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए इंटरस्टेट और स्लीपर बसों के लिए नई यातायात व्यवस्था लागू कर दी गई है. स्टार चौराहा क्षेत्र में बसों का डायवर्जन सख्ती से लागू किया गया है, जिसकी निगरानी अब ड्रोन कैमरों से की जा रही है. नियमों का उल्लंघन करने […]

You May Like

मनोरंजन