जबलपुर में पुलिस का सख्त एक्शन, फरार बदमाश गिरफ्तार, लोगों के सामने मांगी माफी

जबलपुर: रंगदारी और बमबाजी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी मोनू उर्फ शिवम शुक्ला को रांझी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को गांधी चौक स्थित उसी स्थान पर लेकर पहुंची, जहां उसने किराना व्यापारी को धमकाकर रंगदारी मांगी थी और पैसे नहीं मिलने पर दुकान के शटर पर बम फेंककर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। घटनास्थल पर आरोपी ने कान पकड़कर स्थानीय लोगों से माफी भी मांगी।
पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई को हुई इस वारदात के बाद आरोपी अपने साथी विवेक कोल के साथ फरार हो गया था। लगातार तलाश के बाद 16 जुलाई की रात उसे मदर टेरेसा स्कूल के पास हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध भी शामिल हैं। वहीं, फरार साथी विवेक कोल की तलाश में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

Next Post

दो बदमाश धारदार चाकुओं के साथ गिरफ्तार

Sat Jul 18 , 2026
इंदौर:शहर में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजयनगर और खजराना पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों से दो आरोपियों को धारदार चाकुओं के साथ गिरफ्तार किया है.विजयनगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि एनआरके बिजनेस पार्क के पास खाली मैदान से साहिल उर्फ बच्चा वालेकर, […]

You May Like