दो बदमाश धारदार चाकुओं के साथ गिरफ्तार

इंदौर:शहर में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजयनगर और खजराना पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों से दो आरोपियों को धारदार चाकुओं के साथ गिरफ्तार किया है.विजयनगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि एनआरके बिजनेस पार्क के पास खाली मैदान से साहिल उर्फ बच्चा वालेकर, निवासी बड़ी भमोरी रामनगर, को एक धारदार तड़तड़ी चाकू के साथ पकड़ा.

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू जब्त कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया. वहीं खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि स्कीम नंबर 134 स्थित स्टार चौराहे के पास से दीपक चौरसिया, निवासी काक्षी मोहल्ला, जिला कोर्ट के पीछे, को स्प्रिंगदार धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया. दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू जब्त कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

सडक़ की पटरी तक किये गये अतिक्रमण को हटाया गया

Sat Jul 18 , 2026
रीवा:नगर निगम के अतिक्रमण दल द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए सडक़ एवं सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमणमुक्त कराया गया.जोन क्रमांक 1 के निपनिया तिराहे के पास व्यापारी द्वारा कबाड़ का व्यापार कर सडक़ की पटरी पर व्यवसाय संचालित किया जा रहा था, जिससे आवागमन बाधित हो रहा […]

You May Like