सतना: बारिश के चलते घर में फैले करेंट के चलते दरवाजे को छूटे ही एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़बार में घर के दरवाजे में फैले बिजली के करेंट की चपेट में आने से लगभग 40 वर्षीय महिला प्रभा पटेल की मौत हो गई। बारिश के चलते घर में बिजली का करेंट फैला था। काम करने के बाद महिला ने जैसे ही घर का दरवाजा पकड़ा वैसे ही करेंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
आनन फानन में परिजन महिला को लेकर सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचे। लेकिन परीक्षण के दौरान डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिविल अस्पताल पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
