प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने किया निरीक्षण

इंदौर: मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने गुरुवार की शाम पोलोग्राउंड स्थित मीटर टेस्टिंग शाखा का निरीक्षण किया. उन्होंने मीटर टेस्टिंग शाखा के साथ ही स्मार्ट मीटर कंट्रोल सेंटर को देखा.
कार्मिकों से समय पर कार्य करने, गुणवत्ता का पालन करने, प्रक्रिया के अनुरूप कार्य करने व उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय पर निराकरण करने के लिए निर्देशित किया. इस अवसर पर मुख्य अभियंता अचल जैन, एससी वर्मा, अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक संजय मालवीय, अधीक्षण यंत्री कीर्ति सिंह, कार्यपालन यंत्री नवीन गुप्ता आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे.

Next Post

अनाज, घास और बीज से गढ़े गणेश

Fri Sep 4 , 2026
इंदौर: मिट्टी या प्लास्टर की जगह अनाज, घास और बीज से गणेश प्रतिमाएं गढ़कर छात्राओं ने इस बार पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया. मालवमंथन के ‘विसर्जन से सृजन’ प्रकल्प के तहत मोती तबेला स्थित शासकीय आदिवासी एवं खंड स्तरीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा निर्माण […]

You May Like

मनोरंजन