आपातकाल दिवस पर लोकतंत्र सेनानीं सम्मान समारोह 25 जून को

*कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय तथा पूर्व सूचना आयुक्त गोपाल दंडोतिया भी होंगे*

ग्वालियर। 25 जून को इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपात काल का 50 वां वर्ष है। जनता को आपातकाल के अन्याय-अत्याचार बताने के लिए भाजपा द्वारा प्रदेश भर में सेमीनार एवं लोकतंत्र सेनानीं सम्मान समारोह आयोजित होंगे। इसी के चलते 25 जून को ग्वालियर में आयोजित होने वाले सेमीनार एवं लोकतंत्र सम्मान समारोह में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, पूर्व सूचना आयुक्त गोपाल दंडोतिया शामिल होंगे।

भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन में आज एक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने 25 जून को ग्वालियर में आयोजित होने वाले सेमीनार एवं लोकतंत्र सम्मान समारोह की तैयारियों को मार्गदर्शन दिया। बैठक में कार्यक्रम के संयोजक विवेक जोशी ने कार्यक्रम की भूमिका विस्तार से रखी। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने किया एवं आभार टोली के सदस्य निशिकांत मोघे ने किया। बैठक में विशेष रूप से जिला महामंत्री राजू पलिया, टोली के सदस्य सुशील वर्मा तथा मंडल अध्यक्ष शामिल थे।

Next Post

विधायक व सांसद अपने-अपने जिलों की करेंगे समीक्षा, मुख्यमंत्री को देंगे रिपोर्ट

Sun Jun 22 , 2025
ग्वालियर। जिलेवार विकास का रोडमैप तैयार करने की दिशा में अब विधायक और सांसद अपने-अपने जिलों की समीक्षा करेंगे। वे जिले की प्रत्येक माह समीक्षा करेंगे और विकास कार्य की प्रगति के बारे में जानेंगे। इस कार्य में कलेक्टर, एसपी से लेकर विभागीय जिला स्तरीय अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि भी […]

You May Like